सिंगरौली: प्रभारी मंत्री सम्पतिया उईके ने अमृत 2.0 और कायाकल्प 2.0 योजनाओं के तहत जल प्रदाय और सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया
शुद्ध एवं स्वच्छ जल नागरिका का मूलभूत अधिकार है। हमारी सरकार सब को शुद्ध पेयजल उपलंब्ध कराने के लिए प्रतिबंद्ध है। अमृत 2.0 एवं कायाकल्प 2.0 योजना केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। उक्त आशय का उद्बोधन जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके द्वारा ढोटी में अमृत 2.0 के भूमिपूजन के दौरान दिया गया।