सिंगरौली: पर्यावरण प्रदूषण रोकथाम के लिए जन जागरूकता अभियान: प्रदूषण क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा स्कूलों में नई पहल
आज दिनांक 10.12.2024 को कृष्ण विहार डी0ए0व्ही पब्लिक स्कूल में पर्यावरण प्रदूषण के रोकथाम हेतु जनजागरूकता अभियान की शुरूआत मध्य प्रदेष प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी श्री संजीव मेहरा, द्वारा की गई। विद्यालय के क्वायर ग्रुप द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।मौजूदा पर्यावरण की भयावह स्थिति पर बच्चों द्वारा एक भाव पूर्ण नाटक प्रस्तुत किया गया।