सांगानेर: जयपुर पुलिस ने स्पा और मसाज पार्लरों पर दो दिवसीय विशेष अभियान चलाकर की छापेमारी,पुलिस ने 40 युवक युवतियों को पकड़ा
जयपुर के जवाहर सर्किल थाना इलाके में पुलिस ने दो दिवसीय विशेष अभियान चलाकर स्पा और मसाज पार्लरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई में 40 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार जवाहर सर्किल थाना पुलिस को इन स्थानों पर अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।