आज 26 नवंबर 4 बजे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर जैन ने कहा कि हमारे संविधान में नागरिकों के मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य शामिल किये गये हैं, जिनकी हम सबको जानकारी होना चाहिए और हमें इनका पालन भी करना चाहिए। इस तरह के आयोजनों के माध्यम से हम संविधान के सिद्धांतों पर चर्चा करें और इसमें प्राप्त अधिकारों और कर्तव्यों को समझें।