बदायूं: भतीजी की शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे बाइक सवार को ईखखेड़ा और इस्लामनगर गांव के बीच अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी हुई मौत
Budaun, Budaun | Jul 5, 2026 जनपद संभल के थाना बहजोई क्षेत्र के बहजोई देहात गांव के रहने वाले प्रदीप कुमार पुत्र बाबूराम अपनी भतीजी की शादी का कार्ड बांटने गए थे। कार्ड बांट कर शनिवार की रात अपने घर लौट रहे थे। कि थाना उघैती क्षेत्र के ईख खेड़ा और इस्लामनगर गांव के बीच बाइक सवार प्रदीप कुमार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।