उज्जैन शहर: महाकाल दर्शन के लिए आई उत्तर प्रदेश की बुजुर्ग महिला भटकी, पुलिस ने दिखाई तत्परता
उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए आई उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की 72 वर्षीय सरला देवी भीड़ में अपने परिवार से बिछड़ गईं। सूचना मिलते ही महाकाल थाना पुलिस ने तत्परता दिखाई और महिला को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।जब बुजुर्ग महिला ने होटल में भोजन करने से मना कर दिया, तो पुलिसकर्मियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें रामानुज कोट आश्रम ले जाकर भोजन कराया।