नरवर: मगरोनी में तीन दिवसीय केला देवी मेला महोत्सव का भव्य समापन
नरवर तहसील के अंतर्गत मगरोनी में आयोजित तीन दिवसीय केला देवी मेला महोत्सव का आज हर्षोल्लास के साथ समापन हो गया। समापन अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे और माता केला देवी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मेला महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह