जबलपुर: जस्टिस साहेब साइकिल पर निकले, हाई कोर्ट पहुंचकर तेल बचाने का दिया संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर अब न्यायपालिका में भी देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जस्टिस डीडी बंसल साइकिल चलाकर कोर्ट पहुंचे और लोगों को पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश दिया। जस्टिस डीडी बंसल जबलपुर की व्यस्त सड़कों पर साइकिल चलाते नजर आए। उन्होंने सिविल लाइंस स्थित अपने सरकारी आवास से मध्य प्रदेश हाई कोर्ट तक करीब तीन कि