रुन्नीसैदपुर में न्यू रुन्नीसैदपुर हॉल्ट को पूर्ण रेलवे स्टेशन का दर्जा देने की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। इस संबंध में शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंदोलनकारियों ने जानकारी दी कि जनसमर्थन जुटाने के लिए मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया जाएगा।