सजेती थाना क्षेत्र के गुजेला गांव के पास ट्रक व हार्वेस्टर की आमने-सामने जोरदार भिड़त हो गई। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वही स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की से घायलों को सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों द्वारा तीनों घायलों का उपचार कर दो को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।