समस्तीपुर: रुदौली चौक पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक हुआ घायल, डायल-112 की पुलिस टीम ने इलाज के लिए पहुंचाया अस्पताल
रामकिशुनपुर गंज के रहने वाले कुंदन कुमार बाइक से मुसरीघरारी जा रहे थे। रुदौली चौक पर विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप चालक ने टक्कर मार दिया। इस टक्कर में कुंदन कुमार जख्मी हो गए 112 की पुलिस टीम ने जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।