समस्तीपुर: शहर के डीआरएम कार्यालय में विकास कार्यों को लेकर आयोजित बैठक में सांसद ने लिया भाग
डीआरएम कार्यालय के मंथन सभागार में विकास को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र के सांसद ने भाग लिया। लोकसभा क्षेत्र के स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों के बारे में सांसद ने जानकारी प्राप्त किया। इस बैठक विधान पार्षद डॉक्टर तरुण कुमार रेल डीआरएम सहित सभी रेल अधिकारी मौजूद रहे।