समस्तीपुर: समस्तीपुर रोसरा मुख्य पथ पर समस्तीपुर कॉलेज के पास ऑटो सवार एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने उनका पर्स झपट लिया
समस्तीपुर रोसरा मुख्य पथ पर समस्तीपुर कॉलेज के पास ऑटो सवार एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने उनका पर्स झपट लिया। पर्स में 10 हजार और करीब सवा लाख रूपए मूल्य के सोने की चेन थी। बदमाशों की संख्या दो बताई गई है जो एक बाइक पर सवार थे। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार प्रखंड की ओर फरार हो गये।