समस्तीपुर: समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के पास बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा पर बैठी महिला का पर्स छीनकर हुआ फरार
अंगार थाना क्षेत्र के रामपुर समथु गांव की रहने वाली सोनी कुमारी समस्तीपुर बाजार से काम कर ई रिक्शा से अपने घर जा रही थी। ई रिक्शा चालक समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के पास पहुंचा की बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स छीन कर फरार हो गया। महिला ने बताई की पर्स में एक सोने का चैन एक मोबाइल ₹10000 नगद था। घटना को लेकर मुफस्सिल थाने में आवेदन दिया गया है।