पेटरवार: उलगढ़ा गांव में दो नए ट्रांसफार्मरों का उद्घाटन, बिजली आपूर्ति होगी मजबूत
पेटरवार प्रखंड अंतर्गत उलगढ़ा गांव में आज गुरुवार को दो नए विद्युत ट्रांसफार्मरों का विधिवत उद्घाटन किया गया। ठाकुर टोला तथा बारू, टुंगरी क्षेत्रों में लगाए गए इन ट्रांसफार्मरों का फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ गोमिया के पूर्व विधायक बबिता देवी ने किया।