करसोग: कलैहणी गांव के किशोर शर्मा ने क्षेत्र का मान बढ़ाया, CISF में सब-इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ
Karsog, Mandi | Oct 22, 2025 बुधवार शाम 6 बजे उपमंडल करसोग के कलैहनी गांव निवासी बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि सुपुत्र किशोर शर्मा ने CPO-2024 परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। किशोर शर्मा का चयन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में सब-इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है।उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।