बदायूं: जनपद बदायूं में गंगा दशहरा पर पांच श्रद्धालुओं की मौत, अलग-अलग घाटों पर हुए हादसे में 20 लोगों को बचाया गया
Budaun, Budaun | May 25, 2026 बदायूं के उझानी इलाके में कछला घाट पर गंगा दशहरा के स्नान के दौरान सोमवार को आस्था की डुबकी लगाते समय किशोरी और युवकों समेत 25 श्रद्धालु बह गए। अलग- अलग स्थानों पर हादसे होने के बाद चीख-पुकार मची तो गोताखोरों ने 23 श्रद्धालुओं को खोज निकाला, लेकिन इनमें किशोर समेत तीन की मौत हो गई। उसहैत थाना क्षेत्र के अटैना घाट पर गंगा में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई।