झुंझुनू: बेरी गांव में जहरीले दाने डालकर बेजुबान पक्षियों को मारने का मामला, बाल अपचारी के पास कपड़े में लिपटे मिले 25 मृत तीतर
झुंझुनूं जिले के बेरी गांव में 25 बेजुबान तीतरों की जहरीले दानों से मौत का मामला सामने आया है। गांव के नवीन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एक खेत में जहरीले दाने छिड़ककर तीतरों को मारा गया। घटना की सूचना पुलिस चौकी बेरी और वन विभाग को दी गई, जिसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि आरोपी एक बाल अपचारी है।