गुरारू: गुरारू जन कल्याण शिविर में सैकड़ों आवेदन प्राप्त, कई समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समापन
Guraru, Gaya | Jun 16, 2026 बिहार सरकार के जन कल्याण अभियान के तहत मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 16 जून से 18 जून तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है। शिविर में विभिन्न विभागों के कुल 16 काउंटर लगाए गए, जहां लोगों ने अपनी समस्याओं एवं योजनाओं से संबंधित सैकड़ों आवेदन जमा किए।