ललितपुर: ललितपुर शहर के नवीन गल्ला मंडी मार्ग पर अनाज से भरे वाहनों की बड़ी संख्या से लगा जाम, वीडियो हुआ वायरल
ललितपुर शहर के नवीन गल्ला मंडी रोड पर बुधवार दोपहर के समय किसानों के अनाज से भरे हुए ट्रैक्टर एवं अन्य वाहन बड़ी मात्रा में पहुंचने के कारण सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। जिसके चलते लोग चिल चिलाती धूप एवं कड़ी गर्मी में परेशान नजर आए। बरहाल मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू की।