पतरातू: पतरातु चैनगढ़ा के प्राचीन दुर्गा मंदिर से नवरात्र पर निकली कलश यात्रा, 150 महिलाएं हुईं शामिल
शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर प्रथम दिन चैनगढ़ा प्राचीन दुर्गा मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा दामोदर नदी तक गई, जहां से जल भरकर वापस दुर्गा मंदिर लाकर विधिवत कलश स्थापना की गई। इसके साथ ही नवरात्र पाठ का शुभारंभ हो गया। कलश यात्रा में लगभग 150 महिलाएं एवं बच्चियां पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुई