कोंडागांव: आमोडीपारा में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में 5 युवक घायल, 4 युवकों के पैर टूटे, फरसगांव से जिला अस्पताल रिफर
कोंडागांव जिले के रांधना आमोडीपारा में दो बाइक की टक्कर हो गईं।हादसा में जोड़ेकेरा निवासी राहुल शोरी,योगेश शोरी और आकाश शोरी और दूसरे बाइक में सवार ग्राम दुधावा बीहावापारा निवासी तरुण शोरी और राहुल नेताम घायल हो गए।सभी को फरसगांव अस्पताल लाया गया।तरुण को मामूली चोट आई और बाकी चार युवकों का एक एक पैर टूट गया है, जिन्हें 4 बजे जिला अस्पताल रिफर किया गया।