प्रखंड स्थित भासना पुल के समीप सोमवार की दोपहर लगभग 03 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हुआ। भव्य अभिवादन के बीच प्रधानमंत्री ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं सहित आम जनता में जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया।