धमतरी: कोलियारी में बड़ा हादसा होते होते टला, ट्रैक्टर का ट्राली अचानक पलटने से मचा हड़कंप
मिली जानकारी के अनुसार धमतरी शहर से लगे ग्राम कोलियारी में आज एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। बताया जा रहा है कि एक ट्रैक्टर ट्राली के साथ जा रहा था। तभी सड़क किनारे गड्ढे के कारण अचानक ट्रैक्टर का ट्रॉली पलट गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां पर कोई नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वही जेसीबी की मदद से ट्राली को सीधा किया गया।