बेरमो: सीआईएसएफ ने पकड़े अवैध कोयला से लदे दो पिकअप वैन, बेरमो पुलिस को सौंपा
Bermo, Bokaro | Jun 13, 2026 बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में सीआईएसएफ ने अवैध कोयला लदा महिंद्रा पिकअप वैन पकड़कर बेरमो पुलिस के हवाले कर दिया। शनिवार सुबह 7 बजे जानकारी के अनुसार वाहन कथारा इलाके से कोयला लेकर जा रहा था, जिसे सीआईएसएफ जवानों ने जांच के दौरान रोका। वाहन में लदा कोयला अवैध तरीके से ढोया जा रहा था।