बेगूसराय: लोहियानगर थाना की पुलिस ने 06 लीटर विदेशी शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
लोहियानगर थाना की पुलिस ने 06 लीटर विदेशी शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति व्यक्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर लोहियानगर थाना की पुलिस ने लोहियानगर ओवरब्रिज के पास से कार्रवाई की है.