बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में SP ने व्यवसायी संघ के साथ की बैठक, विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दिए कई निर्देश
कार्यालय कक्ष में एसपी मनीष ने जिले के व्यावसायिक संघ के साथ बैठक आयोजित की. इस दौरान विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा हेतु कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. इस मौके पर संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि जिले के व्यवसायी स्वच्छ वातावरण में अपना व्यापार कर सके, यह पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.