परसिया: जैन साधुओं की सुरक्षा नीति और साध्वी की सड़क दुर्घटना जांच की मांग को लेकर जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन
परासिया के सकल जैन समाज ने सोमवार को एक बजे एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विहारत जैन साधु संतों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा नीति बनाने जाने की मांग की गई। वहीं रीवा में जैन साधवी के साथ हुई सडक दुर्घटना की जांच की मांग भी की गई। ज्ञापन में जैन समाज ने रीवा की हृदयविदारक घटना पर संतों की सुरक्षा हेतु विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल की मांग की।