ऊंचाहार: अरखा गांव के पास बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के अरखा गाँव के पास बुधवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।दरअसल सबीसपुर गांव के दशरथ बुधवार की रात पत्नी माधुरी व बेटे विनायक उर्फ प्रिंश को लेकर बाइक से लेकर ससुराल आ रहा था, तभी निजी बस ने बाईक में जोरदार टक्कर मार दी, घटना में दंपती की मौत हो गई, बेटे को रेफर किया गया।