कटनी ग्रामीण: बिलहरी में अवैध सट्टा पर्ची का खेल उजागर, सूचना के बाद पुलिस दबिश से मचा हड़कंप
कटनी जिले के बिलहरी क्षेत्र में अवैध सट्टा पर्ची और जुए के कथित कारोबार को लेकर शुक्रवार को कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार, हरदौल घाट तालाब के पास एक खेत में लंबे समय से सट्टा गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश दी। बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से बिलहरी पुलिस तक पहुंचाई गई