मंझनपुर: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कौशाम्बी के विभिन्न थाना-चौकियों में चल रहा स्वच्छता अभियान, पुलिसकर्मी कर रहे श्रमदान
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद भर में हर रविवार थाना और चौकियों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को समय करीब 7 बजे जिले के सभी थाना-चौकियों में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने थाना और चौकी परिसर की झाड़ू-पोछा कर धूल-मिट्टी हटाई।