मंझनपुर: पुलिस व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए एसपी ने एक दर्जन से ज्यादा दरोगा और सिपाहियों के कार्यक्षेत्र किए बदले
शनिवार देर रात पुलिस अधीक्षक ने पुलिस महकमें काफी बदलाव किया है कई चौकी इंचार्ज और थाना के दरोगाओं के कार्य क्षेत्र बदले हैं। एक दर्जन से ज्यादा सब इंस्पेक्टर और दो दर्जन से ज्यादा सिपाहियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अधिकतर सिपाही पुलिस लाइन से थाना और चौकिया में भेजे गए हैं।