शहपुरा: दौरी टोला के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से दो युवक घायल, शहपुरा अस्पताल में उपचार जारी
डिंडौरी जिले के दौरी टोला के पास मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और हादसे में दो युवक घायल हो गए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है । जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर 3:00 बजे मोटरसाइकिल में सवार होकर दो युवक अमनी पिपरिया से ठूंठा कुदरी जा रहे थे उसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गई और घायल हो गए ।