चैनपुर: पूर्वडीहा पंचायत में छठ घाट निर्माण को लेकर उठे सवाल,भावी पंचायत समिति प्रत्याशी रतन दुबे ने सौंपा जांच आवेदन
चैनपुर प्रखंड की पूर्वडीहा पंचायत अंतर्गत केकतूवा गांव में निर्माणाधीन छठ घाट के निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों के बीच सवाल उठने लगे हैं। इस संबंध में पूर्वडीहा पंचायत के युवा सामाजिक कार्यकर्ता एवं भावी पंचायत समिति प्रत्याशी सी.एस. दुबे उर्फ रतन दुबे ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, चैनपुर को आवेदन देकर निर्माण कार्य की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच की मांग की।