सुपौल: नीट पुनर्परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Supaul, Supaul | Jun 18, 2026 सुपौल में आयोजित होने वाली NEET (UG) पुनर्परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर समाहरणालय सभागार, सुपौल में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।