प्रखंड मुख्यालय में 13 दिसंबर दिन शनिवार को रवि किसान गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार रात्रि 8 बजे प्रखंड तकनीकी प्रबंधक प्रेम रंजन ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में उन्नत रवि की फसल हो इसके लिए किसानों को देने के लिए रवि किसान गोष्ठी का आयोजन प्रखंड मुख्यालय में किया गया है। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया है कि शनिवार सुबह 11:00 से समय पर उपस्थित हो।