गोगरी: गोगरी में भारत गैस एजेंसी पर गैस संकट, उपभोक्ता घंटों कतार में खड़े रहने को मजबूर
Gogri, Khagaria | May 20, 2026 खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत दीप गंगा भारत गैस एजेंसी में बुधवार को गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी परिसर में पहुंचकर कतार में खड़े रहे, लेकिन दोपहर करीब दो बजे तक भी गैस उपलब्ध नहीं कराई गई। गैस नहीं मिलने के कारण उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी गई। भीषण गर्मी