सहारनपुर: महापौर ने कहा, शहर के विकास के लिए समन्वय बनाते हुए काम करें, पार्षदों ने समस्याओं को जोर शोर से उठाया
महापौर डॉ. अजय कुमार व नगरायुक्त शिपू गिरि ने शुक्रवार शाम 6:30 बजे कहा कि निगम अधिकारी व पार्षद एक ही परिवार के सदस्य हैं, सभी परस्पर समन्वय बनाते हुए शहर के विकास के लिए नियमों का ध्यान रखते हुए कार्य करें। महापौर ने कहा कि पार्षद लोकतंत्र का आधार है, वह दस-पंद्रह हजार लोगों द्वारा चुनकर आता है।