सांगानेर: जयपुर में तेज बारिश और तूफान के बाद दो लोगों की हुई मौत, टीनशेड उड़ने और मकानों की दीवारें गिरीं, प्रशासन ने ली सुध
जयपुर संभाग के कई इलाकों में शुक्रवार देर शाम को अचानक बदले मौसम के मिजाज के बाद ग्रामीण और शहरी इलाकों में तेज तूफान के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से कई जगहों पर भारी नुकसान पहुंचा है। वही जयपुर शहर के दो अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश और तूफान के बाद दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। वहीं ग्रामीण इलाकों में कई मकानों की दीवारें गिर गई और पशु जख्मी हो गए