प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत गौतमपुरा कृषि उपज मंडी में सोयाबीन खरीदी प्रक्रिया का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) आर.एम. त्रिपाठी की विशेष उपस्थिति रही। किसान संघ के प्रतिनिधियों ने रविवार सुबह 11 बजे कहा की सोयाबीन की खरीदी msp पर होना चाहिए भावांतर योजना स्पष्ट नहीं होने के कारण किसान संतुष्ट नहीं हैं।