पन्ना: कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं की सुनी समस्याएं, समय पर राशन वितरण के दिए निर्देश
Panna, Panna | Jun 4, 2026 पन्ना। कलेक्टर ऊषा परमार ने शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं की बैठक लेकर उनकी समस्याएं सुनीं और निराकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में विक्रेता संघ ने कोविड काल की बकाया राशि सहित अन्य लंबित भुगतान का मुद्दा उठाया।