मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के पिपरा अहरतर भोरहा स्थित पहाड़ी किनारे शनिवार सुबह करीब 8 बजे एक अज्ञात युवक का शव नीम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मोहम्मदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।