पीलीभीत: कढैया गांव में झोपड़ी बनाकर रह रही वृद्ध महिला की झोपड़ी में लगाई आग, शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव कढैया की रहने वाली बृद्ध महिला शांति देवी पत्नी रामपाल ने गुरुवार 1 बजे बताया कि उसके पति ने उसको छोड़ दिया था। जिसके बाद से वह काफी समय से गांव में खलिहान की जगह में पोलीथीन की झोपड़ी बनाकर इधर उधर से मांगकर अपना गुजर बसर करती हैं। आरोप है कि पड़ोसी उसके साथ गालीगलौज व मारपीट कर प्रताडित करते हैं।