पीलीभीत: कबीरगंज बल फार्म के पास खेत में बाघ दौड़ लगाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वन विभाग की टीम जाँच में जुटी
हजारा थाना क्षेत्र के गांव कबीरगंज बाल फॉर्म के रहने वाले सुखदेव सिंह के फार्म के पास में स्थित खेतों में बाघ का दौड़ लगाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बाघ का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में जहां एक ओर दहशत का माहौल है। वही वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम वायरल वीडियो की जाँच में जुटी है।