मुंगेर: हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मार्ग पर स्कार्पियो-बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर, मुंगेर रेफर
Munger, Munger | Oct 26, 2025 स्कार्पियो और बाइक की जोरदार टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर – मुंगेर रेफर हवेली खड़गपुर–बरियारपुर मुख्य मार्ग एनएच-333 पर गरभू स्थान के समीप शनिवार की देर शाम को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बरियारपुर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो और खड़गपुर की ओर से जा रही बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल