रायगढ़: रायगढ़ पुलिस की संवेदनशीलता, चक्रधर नगर पुलिस ने बिछड़े मासूम को उसके परिवार से मिलाया
चक्रधर नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कमला नेहरू गार्डन के पास लगभग 4 से 5 वर्ष का एक बालक अपने परिजनों से बिछड़कर अकेला और परेशान अवस्था में घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना चक्रधर नगर की पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बालक को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।