मुशहरी: जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया
जिला पदाधिकारी द्वारा जिला स्थित कार्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण कर सरकारी दिशा निर्देश के अनुरूप कार्यालय का नियमानुसार संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है। इस क्रम मे जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालयों मे कर्मियों संख्या, उनके बीच कार्यों का आवंटन, कर्मियों की उपस्थिति, अभिलेख का संधारण आदि विंदुओं