रामगढ़: बाहला बस स्टैंड पर सड़क हादसे में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से मुनीम की मौत, चालक वाहन सहित फरार
Ramgarh, Alwar | Jun 18, 2026 फैक्ट्री से ड्यूटी कर घर लौट रहे एक मुनीम की तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।