अनूपपुर: अनूपपुर-जैतहरी मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया से खतरे की आशंका, स्थायी निर्माण की मांग
अनूपपुर–जैतहरी–वेंकटनगर मुख्य मार्ग पर कदमसरा और वेंकटनगर के बीच तिपान नदी व नाले पर बने पुल और पुलिया की जर्जर स्थिति से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द स्थायी निर्माण कराने की मांग की है। बताया गया है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा इस मार्ग पर सीमेंट-कांक्रीट सड़क का निर्माण कराया गया है ।