महुआडांड़: कुरुंद घाटी स्थित बोड़ाकोना मरघट के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं
महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत कुरूंद घाटी स्थित बोड़ाकोना मरघट के पास शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क पर पलट गई। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन अचानक संतुलन खो बैठा।